उत्तर प्रदेश, मथुरा : लापता हुआ नाबालिग युवक सकुशल बरामद
- 6 years ago
- 5051 views
Subscribe
Share
- States News
मथुरा 21 सितम्बर 2020
दिनाँक 12/09/2020 में ब्रजवासी सेंट्रम होटल थाना कोतवाली जनपद मथुरा के पास से लापता हुए नाबालिग की सकुशल बरामदगी की गई है।
दिनांक 12/09/2020 को 17 वर्षीय युवक प्रशांत कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी ब्रजवासी सेंट्रम होटल के पास, महोली रोड थाना कोतवाली जनपद मथुरा अपने पिता द्वारा डांटे जाने पर गुस्सा होकर घर से बिना बताए चला गया था।
जिसके सम्बन्ध में दिनांक 16/09/2020 को थाना कोतवाली पर वादी श्री नरेंद्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर नाबालिग की बरामदगी के लिए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित कर खोजबीन व बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा किये गये अथक प्रयास व मेहनत के परिणामस्वरूप नाबालिग उपरोक्त को दिनाँक 20/09/2020 में ग्राम कुचावटी थाना डींग जनपद भरतपुर, राजस्थान से सकुशल बरामद कर परिवारजनो के सुपुर्द किया गया है। परिवारिजनो द्वारा थाना कोतवाली पुलिस का आभार व्यकत किया गया है।
बरामद नाबालिग का नाम पता
प्रशांत कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी ब्रजवासी सेंट्रम होटल के पास, महोली रोड थाना कोतवाली जनपद मथुरा।
बरामद करने वाली टीम
1.उ0नी0 दीपक नागर, चौकी प्रभारी बाग बहादुर थाना कोतवाली जनपद मथुरा|
2.है0का0 सर्वेश कुमार,का0 पंकज कुमार, का0 बोबेस, का0 रजत, का0 लोकेंद्र, चौकी बाग बहादुर थाना कोतवाली जनपद मथुरा|

