अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन, ऊर्जा मंत्री आएंगे

Subscribe






Share




  • States News

वृंदावन 21 दिसंबर 2020

वृंदावन में आगामी 22 एवं 23 दिसम्बर को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।  यह आयोजन फोगला आश्रम श्रीजी सदन में अपरान्हन तीन बजे से शुरू होगा। मैथिली अधिकारी दिवस, मैथिली सम्मेलन में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सायं पांच बजे मुख्य रूप से भाग लेंगे। 

कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को बिहारी जी दर्शन उपरांत शोभा यात्रा प्रात: नौ बजे से निकलेगी। समारोह एवं कर्यक्रम प्रस्तावन अपरान्हन तीन से चार बजे तक। मिथिला एवं मैथिलक उत्कर्ष हेतु विचार गोष्ठी सायं चार से पांच बजे तक। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम होंगे। बुधवार को प्रात: 10 बजे गोष्ठी एवं अपरान्हन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोनों दिन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 

सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। संरक्षक एवं मुख्य अभियंता बिजली विभाग एके चौधरी, पंडित गंगाधर पाठक, संयोजक इंजी. राजीव शर्मा आदि ने सम्मेलन को लेकर समीक्षा की। साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने पर जोर दिया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर