उत्तर प्रदेश : हाथरस में वाल्मीकि समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, बेटी से बदसलूकी का मामला TTI News
- 6 years ago
- 5237 views
Subscribe
Share
- National News
हाथरस 19 सितंबर 2020
आज दिनांक 19 सितंबर 2020 को महर्षि वाल्मीकि सेना जनपद हाथरस द्वारा हाथरस जनपद के थाना चंदपा क्षेत्र के गांव वूल गढ़ी की वाल्मीकि बेटी के साथ गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा मारपीट तथा अप्रिय घटना की गई, इस संबंध में महर्षि वाल्मीकि सेना के पदाधिकारियों द्वारा मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री जी एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस को सौंपा, जिसमें मांग की गई है कि घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए तथा परिवार को सरकार द्वारा 5000000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए तथा भविष्य में ऐसी घटना को दोबारा न होने दिया जाए।
ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, नहीं तो महर्षि वाल्मीकि सेना जनपद हाथरस आंदोलन करने से पीछे नहीं रहेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सर्वश्री जिलाध्यक्ष बॉबी हंसमुख, प्रदेश मंत्री कुमार राज, नगर अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, सुनील कुमार शास्त्री, संजय कप्तान, मनोज, कल्याण, रोहित वाल्मीकि, सोनू शास्त्री, विवेक हंसमुख, विक्रम बाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, योगेश वाल्मीकि, सौरभ बाल्मीकि, अनु वाल्मीकि, रोहित चौहान, सुंदरलाल, राहुल पात्रे, रितिक बाल्मीकि, विक्रम राई, जितेंद्र चौहान, दीपक वाल्मीकि, भोले वाल्मीकि, अनु वाल्मीकि, जैकी वाल्मीकि, अमर पाराशर, धर्मेंद्र वाल्मीकि, मिथुन बाल्मीकि, हरी कुमार वाल्मीकि, बॉबी चौहान, प्रशांत बाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि तथा वाल्मीकि समाज अंधारी महर्षि वाल्मीकि सेना के अनेक लोग उपस्थित रहे।



