डॉक्टर मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवाद के अगुआ थे - केके भारद्वाज

Subscribe






Share




  • States News

डॉक्टर मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवाद के अगुआ थे - केके भारद्वाज

आगरा 6 जुलाई 2021।

जनसंघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जन्म जयंती पर भाजपाइयों ने बालाजीपुरम में विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मुख्य वक्ता भाजपा ब्रज क्षेत्र संयोजक केके भारद्वाज ने कहा डॉ मुख़र्जी प्रखर राष्ट्रवाद के अगुआ थे, उन्होंने क्षेत्रवाद व जातिवाद को समाप्त कर राष्ट्रवाद की अलख जगाने का मंत्र दिया था। 

भाजपा नेता बंटी शुक्ला ने कहा जम्मू एंड कश्मीर के विकास हेतु धारा 370 और 35 A को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण डॉक्टर मुखर्जी ने ही किया था। 

 भाजपा शिवाजी मंडल महामंत्री गिरीश भारद्वाज ने कहा डॉक्टर मुखर्जी ने पंडित नेहरू की तुष्टीकरण नीति के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल को ठोकर मार कर जनसंघ की स्थापना कर तुष्टीकरण के खिलाफ बिगुल बजा दिया था।

भाजपा नेता ईश्वरी प्रसाद ने कहा वे बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि थे।छोटी सी आयु में कुलपति बनना इसका प्रमाण था।

इस दौरान भाजपा नेता बंटी शुक्ला, शिवाजी मंडल महामंत्री गिरीश भारद्वाज, ईश्वरी प्रसाद, अंशु दीक्षित, बृजराजसिंह सिकरवार, चंद्रप्रकाश प्रजापति, रविन्द्र सिंह चौहान, दीपक पंडित आदि प्रमुख थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर