श्री दीर्घ विष्णु भगवान का श्री रामजन्म महोत्सव मनाया

Subscribe






Share




  • Darshan

पुरुषोत्तम माह महोत्सव के अंतर्गत प्राचीन श्री दीर्घ विष्णु में श्री रामनवमी महाभिषेक के दर्शन
उत्तर भारत के प्रमुख मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में आज पुरुषोत्तम माह महोत्सव के अंतर्गत, विराजमान श्री दीर्घ विष्णु भगवान का श्री रामजन्म महोत्सव मनाया गया।
प्रातः काल मंगला आरती पश्चात् भी विग्रह का वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों के मध्य पंचामृत महाभिषेक किया गया, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पुरूषोत्तम माह में ठाकुर जी के विविध मनोरथों को प्रतिदिन तिथि अनुसार मनाया जाता है,आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी को रामनवमी महोत्सव के रूप में मनाया गया।
पंचामृत अभिषेक के पश्चात् ठाकुर का भव्य श्रृंगार किया गया, ठाकुर जी को सुगंधित पुष्पों की मालाएं धारण कराई गई, महिला मंडली द्वारा मंगल बधाई गायन किए गए।
मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन सुबह-शाम सैकड़ों श्रद्धालु श्री दीर्घ विष्णु एवं पद्मालयी महालक्ष्मी को एक सौ आठ परिक्रमा कर रहे।
इस अवसर पर सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी,सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी, सहित श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर