मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला

Subscribe






Share




  • National News

राया मथुरा (मनीष शर्मा) मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर कोयल गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा था, जिसे देखने के लिए राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक युवक के शरीर पर ऊपरी वस्त्र नहीं थे और उसने काले रंग का लोअर पहना हुआ था।
ग्रामीणों ने युवक के शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है।
पुलिस टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। शिनाख्त के लिए वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई।
कोयल गांव निवासी धीरू ने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी ने युवक की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया है।
राहगीर अजय ने बताया कि अगर कोई ट्रेन से गिरता है तो वह आमतौर पर लाइन के पास ही पड़ा रहता है। लेकिन शव सड़क की तरफ होने के कारण हत्या की आशंका अधिक लग रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देखकर लगता है कि कोई बाहरी व्यक्ति ट्रेन से गिरा है, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों, जनपद और पड़ोसी जनपदों के थानों में सूचना भेजी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर