आगरा से शुरू हुआ था फारुख शेख की अभिनय यात्रा का सफर

Subscribe






Share




  • National News

आदर्श नंदन गुप्ता

आगरा 29 दिसंबर 2020

फ़िल्म अभिनेता फारुख शेख के अभिनय की शुरूआत आगरा से हुई और आखिरी मंचन भी आगरा में ही हुआ।

फिल्म गरम हवा (1973) आगरा में फिल्माई गई। इस फिल्म से फारुख ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। आगरा की पृष्ठभूमि पर फिल्माई इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में 1947 के भारत बंटवारे से प्रभावित हुए एक मुस्लिम परिवार की कहानी है। फारुख ने इसमें एक जवान छात्र का किरदार निभाया है। वह अपने उन अधिकारों के लिए लड़ता है। 

तब कई महीने वे आगरा रहे थे। उसके बाद वे करीब 6 बार आगरा आए। होटल ग्रांड में हुए युवक बिरादरी के कार्यक्रमां में भाग लेने वे यहाँ आये थे। 

फारुख तुम्हारी अम्रता में भूमिका के लिए भी आगरा आए थे। जिसका आखिरी बार मंचन 14 दिसम्बर 2013 का आगरा में ही किया। इसमें वे 'जुल्फी' नाम का किरदार निभाते थे और उनकी प्रेमिका 'अमृता' का किरदार प्रख्यात अभिनेत्री शबाना आजमी निभाती थीं। 

मशहूर नाटक 'तुम्हारी अमृता' की खासियत यह है कि यह हर उम्रवर्ग के दर्शक के मन को बांध देता है। इस नाटक का पहला मंचन मुंबई के प्रख्यात पृथ्वी थियेटर में पहली बार फरवरी 1992 में किया गया था। इसके बाद से इस नाटक का मंचन 300 से ज्यादा बार देश विदेश में हो चुका है। 

फारुख शेख का जन्म 25 मार्च, 1948 में हुआ था। फ़ारूख शेख का दुबई में 28 दिसंबर 2013 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे आगरा वालों के दिलों में हमेशा छाए रहेंगे।

वे गालिब के दीवाने थे। साहित्यसेवी  श्री अरुण डंग के साथ गालिब की हवेली देखने कालामहल भी गये।

फारुख शेख जब युवक बिरादरी के कार्यक्रम में आगरा आए व उसके बाद भी कई बार उनसे मुलाकात हुई। भातीय कला संस्कृति के प्रति वे सदैव समर्पित दिखाई दिए। उनसे हुई मुलाकात हमेशा याद रहती हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर