राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने घर पर ही पूजा, यज्ञ ,अनुष्ठान कर परशुराम जयंती मनाने का किया आह्वान

Subscribe






Share




  • National News

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की एक बैठक परशुराम जयंती मनाने के लिए आयोजित की गई । इसमें संगठन के सभी सदस्यों ने एक मत होकर यह निर्णय लिया कि सभी विप्र समाज के लोग अपने घरों में ही भगवान परशुराम जी का पूजन, यज्ञ, हवन, अनुष्ठान एवं जरूरतमन्दों को कुछ खाद्यान वितरण कर मनायेंगे ।

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष  पंडित चंद्रनारायण शर्मा चीनू ने कहा कि यह समय अत्यंत कष्टदायक है जिसमे लोग अपनो से बिछड़ रहे हैं हम विप्र बंधुओं को यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से अपने आराध्य को प्रसन्न कर इस महामारी से सभी लोगों की रक्षा की प्रार्थना करनी है ।

संगठन की मार्गदर्शिका प्रतिभा शर्मा ने कहा कि हम सभी को अपने घरों में ही सरकार के आदेशों का पालन करते हुए यह उत्सव बहुत सादगी के साथ मनाएंगे ।

जिलाध्यक्ष सनातन धर्म लाला व्यास ने कहा कि यज्ञ अनुष्ठान से हमारे इष्ट प्रसन्न होते हैं और यह विश्वास है कि वह समस्त विश्व की रक्षा अवश्य करेंगे ।

नगर अध्यक्ष सुमन्त शुक्ला ने कहा कि यदि हम सुरक्षित रहे तो समाज सुरक्षित रहेगा ।

बैठक में सुनील कौशिक, आचार्य राजू भैया , आचार्य नवल कृष्ण, आचार्य चंद्रेश, आचार्य विष्णु सिद्ध, वैष्णवाचार्य पुष्पांग गोस्वामी, राधाबल्लभ, चैतन्य शर्मा, तुषार आदि मौजूद रहे ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर