वृंदावन में यमुना में बहता मिला ज़िंदा नवजात बच्चा, जिसने सुना, जन्मदात्री को कोसा!

Subscribe






Share




  • National News

यमुना में बहते नवजात को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (06-05-2021)

आज उषाकाल का वक़्त था यानि सुबह के करीब 5.30 बजे।

थाना प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा के सीयूजी नम्बर की घंटी बजी।

इंस्पेक्टर ने कॉल रिसीव की, सामने से आवाज़ आई- साहब चामुण्डा घाट के पास यमुना में एक नवजात शिशु बह रहा है। एसएचओ ने चौकी इंचार्ज अद्धा मनोज शर्मा को तत्काल मौके पर पहुंचने के आदेश दिये। बिना समय गंवाये मौके पर पहुंचे एसआई ने तुरन्त ही नवजात बच्चे को यमुना की लहरों से बाहर निकाला। देखा तो बच्चा जीवित था। जो एक सफेद साफी से लिपटा हुआ लोहे के तसले में रखा था। नवजात शिशु लड़का बताया गया है। नवजात शिशु को इलाज हेतु मथुरा स्थित जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विधिक कार्यवाही हेतु चाइल्ड लाइन को सूचना कर दी गई है, टीम भी जिला अस्पताल पहुंच गई है। रास्ते से गुजर रहे राहगीर भी वाक्या सुन मौके पर रुक गये। जिसने भी घटनाक्रम सुना, जन्मदात्री को कोसने लगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर