भारतीय किसान यूनियन भानु ने बलदेव में निकाली ट्रैक्टर रैली

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 18 जनवरी 2021

भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तीनों  कृषि विधेयक कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ के नेतृत्व में  बलदेव में ट्रैक्टर  रैली निकाली।

राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने कहा कि किसानों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने ने कहा कि अब किसान 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की परेड में हिस्सा लेने जायेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की दूनी आमन्दनी की बात करती है जबकि किसानों की फसलें MSP से भी नीचे बिक रही हैं। डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में किसानों की दूनी आमन्दनी की बात करना बेकार है।

श्री तोमर ने कहा कि ये सरकार जिन मुद्दों पर आयी थी उनको लागू करने की बजाय किसानों को बर्बाद करने वाले कानून जबर्दस्ती लागू कर रही है। रैली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राना, श्यामपाल सिंह (रि-इंस्पेक्टर) प्रदेश सचिव जगदीश रावत, प्रमुख जिला महासचिव साधु प्रधान, डॉ. प्रकाश तोमर, प्रदेश सचिव रितिराम ठाकुर, प्रदेश सचिव संगठनमंत्री जगदीश पंडित, पूरन पहलवान  रामफ़ल सिंह तोमर, जिला महामंत्री रामेश्वर शर्मा, अजय सिकरवार, रितुराज, प्रदीप, मुकेश, विष्णु गौरव, अशोक, कृपाल सिंह आर्य,  अनेक सिंह चौधरी , एम एल शर्मा, परशुराम ठेनुआ, बंटी प्रधान, देवेंद्र सिकरवार,  विनोद तोमर, पप्पू सिंह तोमर, देवेंद्र सिकरवार, कुन्त भोज, गुड्डा मास्टर, सौनवीर तोमर, ओमप्रकाश, देवी सिंह, ओमवीर सिंह नेकसा राम, विजयपाल, पुरषोत्तम, सुंदर सिंह आदि कार्यकर्ता रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर