सांस्कृतिक संस्था बाँसुरी का पहला ब्रज फ़िल्म फेस्टिवल 6-7 फरवरी को

Subscribe






Share




  • National News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (05-02-2021)

श्री गंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प बाँसुरी पहली बार ब्रज फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। बांसुरी ने पहले कई वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगोत्सव का आयोजन भी किया था जो कि अपनी तरह की एक अलग पहल थी। इस बार फ़िल्म फेस्टिवल के रूप में एक अनूठी पहल भी जिले में पहली बार होने जा रही है। शुक्रवार को इसी विषय को लेकर संस्था की एक प्रेस वार्ता धानुका आश्रम में संस्था के संरक्षक राधा कृष्ण पाठक की उपस्थिति में हुई।

संस्था संस्थापक विनय गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम 6 व 7 फरवरी को वृंदावन शोध संस्थान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में मुंबई से निर्माता- निर्देशक अभिनेता सिद्धार्थ नागर, निर्माता- निर्देशक सूरज तिवारी मौजूद रहेंगे। विशेष रूप से फ़िल्म अभिनेता बिजेंद्र काला भी उपस्थित रहेंगे।

संस्था के मंत्री प्रेम कौशिक ने बताया कि इस फ़िल्म फेस्टिवल में समाजिक जागरूकता, प्रेरणाप्रद, हास्य और म्यूजिक वीडियो के रूप में लघु फ़िल्म दिखाई जाएंगी। जिनकी अवधि 1 मिनट से 25 मिनट की होगी और हर कैटेगरी में पुरुस्कार दिए जाएंगे। वार्ता में महामंत्री विवेक आचार्य, अतुल श्रीवास्तव, अभय वशिष्ठ और अवधेश मिश्रा आदि उपस्थित  रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर