राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने किया वृन्दावन की बेटी प्रतिभा शर्मा का सम्मान

Subscribe






Share




  • States News

आज राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (रजि.) भारत मथुरा वृन्दावन इकाई के द्वारा स्थायी लोक अदालत में कार्यभार संभालने के लिए सुश्री प्रतिभा शर्मा का सम्मान समारोह कार्यक्रम भगवान परशुराम पार्क बाँके बिहारी कॉलोनी में आयोजित किया गया । 

कार्यक्रम के शुभारंभ में भगवान परशुराम जी का अभिषेक एवं उनको चंदन  इत्र सेवा अपर्ण कर वस्त्र धारण कराये इसके उपरांत मंदिर सेवायत रविकांत तिवारी ने भगवान परशुराम जी का पूजन चंद्रलाल शर्मा एवं प्रतिभा शर्मा से कराया तदुपरांत यमुनपीठाधीश्वर आचार्य लवेश जी महाराज के द्वारा 1008 दीपकों से भगवान परशुरामजी की महाआरती उतारी गई ।

सम्मान समारोह में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा शर्मा को पटका, दुशाला एवं पुष्प एवं मोती की माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में विप्र समाज के भीष्मपितामह चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि हमारी बिटिया ने सम्पूर्ण  विप्र समाज का नाम रोशन किया है जिससे सम्पूर्ण समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है । कार्ष्णि नागेन्द्र जी महाराज ने कहा कि हमें अपनी मातृ शक्ति पर गर्व है जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन, परिश्रम से सम्पूर्ण समाज को रोशन कर दिया है । बिहारी लाल शास्त्री एवं श्याम सुंदर बृजवासी ने कहा कि  प्रतिभा शर्मा ने सम्पूर्ण समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है हमें अपनी बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देनी चाहिए । राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष प. चंद्रनारायण शर्मा चीनू ने कहा कि आज प्रतिभा शर्मा को जो उपलब्धि प्राप्त हुई हैं उसके पीछे त्याग, मेहनत एवं लगन से किये गए कार्य है जिनके लिए प्रतिभा शर्मा जी जानी जाती है । इससे पूर्व में भी प्रतिभा शर्मा ने बाल कल्याण समिति में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर रहते हुए पद की गरिमा के अनुरूप आपने अपनी कार्य शैली से नये कीर्तिमान स्थापित किए तथा मध्यस्थता केन्द्र के माध्यम से अनगिनित परिवारों को पुनः बसाया है ।कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सभी सदस्यों ने प्रतिभा शर्मा का खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से जोरदार स्वागत किया । इस अवसर पर प्रतिभा शर्मा ने कहा कि आज के सम्मान समारोह से मन गदगद हो गया । मैं स्वयं को सौभाग्यशाली समझती हूँ कि आज मुझे भगवान परशुराम की पूजा अर्चना एवं महाआरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं सम्पूर्ण विप्र समाज एवं अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं छोटो का स्नेह प्राप्त हुआ । यह आशीर्वाद एवं सभी का स्नेह, विश्वास ही मेरी शक्ति है जिससे मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होती है ।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन राधाबल्लभ शर्मा एवं कार्यक्रम की व्यवस्था मृत्युंजय शर्मा एवं सुमंत शुक्ल ने की । कार्यक्रम में मुख्य रूप से चैतन्य शर्मा, आचार्य नवल कृष्ण , आचार्य कृष्ण गोपाल शर्मा, अंकित शर्मा , अवनीश शर्मा, अरुण शर्मा,धर्मेन्द्र आदि उपस्थित रहे ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर