राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 24 जनवरी 2021

झुग्गी झोपड़ियों मैं रहने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य एवं संस्कार वह समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संचालित जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल निशुल्क शिक्षा केन्द्रों  अवधपुरी पन्ना पोखर गोपाल नगर पर बालिका दिवस मनाया गया।

जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल अवधपुरी पर मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती कुसुमलता सिंह ने गरीब परिवारों के बच्चो को शिक्षा स्वास्थ्य संस्कार एवं समाज की मुख्यधारा से  जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल सेंटर्स के माध्यम से जोड़ने के सतत प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंशा की।

संस्था संचालक सतीश चन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बालिका दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों और भेदभाव के प्रति जागरुक करना है।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं उनके अधिकारों के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी अवधपुरी से लाजपत नगर तक निकली गई।

इस अवसर पर पार्षद कुसुमलता सिंह सतीश चन्द्र शर्मा कु तन्नू चौहान प्रीति नरेंद्र कुमकुम ज्योति पूजा रेखा शर्मा सीमा शर्मा प्रभात सत्यम  एवं सेंटरों के बच्चे उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर