ब्रेकिंग न्यूज़ : चलती कार में आग लगी, आग में भुनती पत्नी को नहीं बचा सका पति

Subscribe






Share




  • National News

आदित्य आहूजा

आगरा 1 जनवरी 2021

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार देर रात चलती कार में आग लग गई। कार में नवविवाहित दंपती सवार था। पति कार रोककर बोनट खोलकर देखने लगा और पत्नी कार में बैठी थी। तब तक कार में आग फैल गई और सेंट्रल लाक सिस्टम फेल हो गया। इसके बाद कार में लगी आग में पत्नी जिंदा जल गई। जानकारी होने पर स्वजन आगरा पहुंच गए हैं।

लखनऊ के मोहनलाल गंज निवासी मुन्नीलाल यादव के बेटे विकास की दो दिसंबर को लखनऊ के ही कलिया खेड़ा में कृष्णा नगर निवासी 26 वर्षीय रीमा पुत्री हरनाथ से हुई थी। विकास दवा की सप्लाई का काम करते हैं।

बुधवार को वे घर से मथुरा वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने आए थे। बुधवार रात को वे मथुरा में ही रुक गए। गुरुवार रात को वे दर्शन करने के बाद वे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से लखनऊ लौट रहे थे। विकास कार चला रहे थे, रीमा उनके बराबर वाली सीट पर बैठी थी। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किमी 34.4 किमी चलने पर विकास को कार के बोनट से धुंआ उठता दिखा। उन्होंने कार रोक ली। बोनट खोलकर कार से धुंआ उठने का कारण जानने की कोशिश कर रहे थे। रीमा कार में अंदर ही बैठी थीं। तब तक बोनट से लगी आग कार में अंदर तक फैल गई। इसके बाद सेंट्रल लाक सिस्टम फेल हो गया। विकास ने पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए।

पत्नी को बचाने में विकास झुलस गए। उनकी आंखों के सामने कार में पत्नी जल रही थी। मगर, वह नहीं बचा पाए। ऐसे में उन्होंने पुलिस को काल करके सूचना दे दी। कोहरे के कारण करीब एक घंटे में पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। तब तक आग में रीमा जल चुकी थी। कार में बस उनका कंकाल बचा था।

पुलिस ने विकास को अस्पताल पहुंचा दिया। इसके बाद स्वजन को सूचना दे दी। शुक्रवार सुबह विकास और रीमा के स्वजन थाना फतेहाबाद पहुंच गए। कार में आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग सका है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर