किसान मेला गोष्ठी में विधायक ने साधा किसान आंदोलन पर निशाना

Subscribe






Share




  • States News

ऋषभ कौशिक 

टीटीआई न्यूज़ 

गोवर्धन मथुरा 21 जनवरी 2021

गोवर्धन क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में गुरुवार को किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें किसान को लेकर उपजाऊ कृषि के लिए सुझाव दिए जाने के साथ ही खाद पर दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी दी गयी। 

किसानों को अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए मिट्टी की जांच और फसलों में लगे कीड़े दूर करने के लिए सुझाव दिए गए। वहीं जैविक खेती के लिए किसानों को अग्रसर भूमिका में रहने के सुझाव दिए गए। कैसे जैविक खेती की जाए, इसके बारे में बताया गया। जैविक खेती से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई और अच्छी से अच्छी फसल को खेतों में पैदा कैसे करें, इस बारे में भी बताया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विषय में किसानों को जानकारी दी गई। 

इस मौके पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कार्यालय जिला कृषि रक्षा अधिकारी मथुरा, पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश, स्वयं सहायता समूह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर धर्मेन्द्र द्वारा जैविक खेती के गुण बताए गए। वहीं केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया।

किसान मेले की अध्यक्षता कर रहे गोवर्धन क्षेत्र के भाजपा विधायक ठाकुर कारिंदा सिह द्वारा किसानों को जैविक खेती से होने वाले फायदे बताए गए। किसानों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया। मीडिया से बात करते हुए किसान आंदोलन कर रहे किसानों को कांग्रेसी बताया और क्षेत्र में किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली पर भी निशाना साधा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर