बिहारी जी के दर्शन कर अभिभूत हुईं प्रियंका

Subscribe






Share




  • States News

प्रेम कौशिक

वृंदावन, मथुरा 24 फरवरी 2021

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ठाकुर बांके बिहारी के दरबार में खासी अभिभूत नजर आईं। श्रीमती गांधी ने ठाकुर जी का देहरी पूजन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मथुरा में आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत करने आयी प्रियंका गांधी ने प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब चार बजे मन्दिर परिसर पहुंची प्रियंका गांधी ने करीब पच्चीस मिनट तक एकाकार भाव से देहरी पूजन किया।

सेवायत गोपी गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा सम्पन्न करायी। तदोपरांत उन्होंने ठाकुर जी को बसन्ती रंग की पोशाक अर्पित की एवं दीप प्रज्ज्वलित कर देश मे सुख समृधि की कामना करते हुए मन्दिर की विजिटर बुक में लिखा यहां आकर श्रद्धा भाव से पूजा की है।

आप सबका बहुत धन्यवाद आपकी प्रार्थना से देश, जनता का कल्याण हो मंगल हो। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, वह धन्यवाद देती हैं। वहीं उन्होंने मंच पर कामां की रेप पीड़िता के आने पर कहा कि उस लड़की में बहुत हिम्मत दिखाई है, उसकी हर तरह से मदद करेंगे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर