बिग ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा उत्तर प्रदेश भारत

Subscribe






Share




  • Crime

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़

आगरा 8 मार्च 2021।

उत्तर प्रदेश के आगरा में सनसनीखेज घटना हुई है। एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। इस घटना में एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है।

थाना बाह क्षेत्र के गांव कस्बा जरार की इस घटना में सिरफिरा प्रेमी युवक घर में सो रही मां-बेटी के चेहरे और गर्दन पर तब तक वार करता रहा, जब तक उनकी जान नहीं चली गई।

शोर-शराबा सुनकर जागी युवती की भाभी पर भी युवक ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।

घर में घुसे प्रेमी युवक ने पहले युवती की 50 वर्षीय मां को मौत के घाट उतारा। इसके बाद 19 वर्षीय प्रेमिका युवती पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

चीख-पुकार सुनकर जैसे ही आसपास के लोग भी जागने लगे घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक मृत युवती से आरोपी युवक के प्रेम संबंध थे।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की घायल भाभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।

पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर