नौहझील में मिला अपहरण हुए युवक का शव मिला

Subscribe






Share




  • National News

दीपक गुप्ता

टीटीआई न्यूज़

नौहझील 27 मार्च 2021

खैर अलीगढ़ के युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हत्या आरोपियों ने युवक का शव यमुना किनारे बालू में दबा दिया। इस बात का खुलासा शुक्रवार को आरोपियों ने किया और उनकी निशानदेही पर लाश को बरामद किया गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी सुरेंद्र उम्र 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय उदयवीर सिंह बीते 22 मार्च से लापता था। 23 मार्च को सुरेन्द्र के घर मोबाइल पर एक मैसेज मिला जिसे पढ़कर सभी के होश उड़ गए। मैसेज में लिखा था आपका बेटा सुरेन्द्र हमारे कब्जे में है।बीस लाख रुपए लेकर हैदराबाद आ जाओ, हम यहीं मिलेंगे, नहीं पहुंचे तो सुरेन्द्र को मार देंगे। सुरेन्द्र के चाचा सौदान सिंह ने 23 मार्च को थाना खैर में अज्ञात लोगों के खिलाफ फिरौती का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बझेड़ा गांव के ही भूपेंद्र  व उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर गुरुवार सांय खैर पुलिस नौहझील क्षेत्र में पहुंची। यहां देदना गांव के खादर में यमुना किनारे देर रात तक खोजबीन चलती रही। शुक्रवार को पुलिस आरोपीयों की निशानदेही पर उस स्थान पर पहुंची, जहां मृतक सुरेंद्र का शव बालू में छिपा हुआ था। बालू में छिपे शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि घटना के संबंध में अलीगढ़ के थाना खैर में  मुकदमा दर्ज है,  खैर पुलिस ही घटना की जांच कर रही है।शव नौहझील क्षेत्र में बरामद  हुआ है, इसीलिए पोस्टमार्टम की कार्रवाई नौहझील पुलिस द्वारा की जा रही है।सीओ धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपीयों ने सुरेंद्र के परिवारीजनों से 20 लाख रुपए की मांग की थी, पूरी नहीं होने पर आरोपीयों ने युवक की हत्या कर दी। थाना खैर में अज्ञात लोगों के खिलाफ  फिरौती का मुकदमा दर्ज है। चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर