उत्तर प्रदेश, मथुरा : मेडिकल संचालक व्दारा शादी का झांसा और नशीला इंजेक्शन देकर युवती के साथ दुष्कर्म

Subscribe






Share




  • Crime

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 13 दिसंबर 2020

थाना हाईवे क्षेत्र में मेडिकल संचालक बना डॉक्टर युवती के नशीले इंजेक्शन लगाकर किया रेप।

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में  एक युवती के साथ मेडिकल संचालक ने दो बार किया दुष्कर्म, एक बार ड्रिप लगाकर युवती के साथ बलात्कार किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो मेडिकल संचालक नितिन बिहार निवासी जितेंद्र ने शादी और जातिवाद का झांसा देकर युवती के विरोध को शान्त कर दिया। दूसरी बार युवती जितेंद्र के पास अपनी बिगड़ती हुई तबीयत के बारे में जानकारी लेने गयी तो मेडिकल संचालक ने डॉक्टर को रोल निभाते हुए बेहोशी का इंजेक्शन देकर बेहोशी की हालत में बलात्कार किया।

युवती बेहोशी की हालत से जागी। उसने विरोध किया तो जितेंद्र ने अपने साथी हैप्पी के साथ मिलकर युवती को डरा-धमकाकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जब युवती ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया तो युवती को लेकर परिजन थाना हाईवे पहुंचे और युवती के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को बताते हुए तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी और युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और अपनी कार्यवाही में जुट गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500



ERROR : -> Operation not permitted