भारी बारिश से 11 लोगों की मौत
- 5 years ago
- 11630 views
Subscribe
Share
- National News
देश की आर्थिक राजधानी पर कुदरत का कहर, इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत, पानी-पानी माया नगरी
योगेश खत्री
टीटीआई न्यूज़
मुंबई 10 जून 2021
कोरोना काल में अन्य आपदाओं का दौर भी जारी है। माया नगरी मुंबई में भारी बारिश के कारण 4 मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए जबकि 15 लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाया भी गया है। बारिश के कारण मुंबई पानी पानी है और मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी और दी है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार तड़के से शुरू हुई बारिश दिन और रात भर जारी रही। जिससे मलाड वेस्ट में देर रात एक चार मंजिला इमारत के ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
बुधवार देर रात मुंबई के मलाड वेस्ट में न्यू कलेक्टर कंपाउंड में एक 4 मंजिला इमारत के गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा बीएमसी की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गईं।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों को बचाया गया है। हादसे में घायल हुए 8 लोगों को बीडीबीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस माध्यम मौसम विभाग ने सचेत किया है कि मुंबई में भारी बारिश के बीच समुद्र में हाईटाइड के आने की संभावना है। इस दौरान 4 से 5 मीटर तक लहरें उठने की संभावना है।

