उत्तर प्रदेश : मथुरा की नगरी में नहीं निकलेगी भगवान श्रीराम की बरात, लीला मंचन पर भी संशय
- 6 years ago
- 7055 views
Subscribe
Share
- National News
मथुरा 15 सिंतबर 2020
श्रीरामलीला सभा के प्रचार मंत्री शशांक पाठक ने कहा कि श्रीराम लीला सभा मथुरा की बहुत ही प्राचीन एवं सिद्ध रामलीला है। जो हर वर्ष श्राद्ध पक्ष में प्रारंभ होती थी। लेकिन इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लीलाओं का मंचन प्रमुख रूप से नहीं हो पा रहा है। हम सभी रामभक्त प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि शीघ्र ही महामारी समाप्त हो।
अनिल शास्त्री ने बताया कि रामलीला के न होने से हजारों लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ेगा। कलाकार से लेकर कारीगरों के सामने रोजी-रोटी का संकट हो जाएगा। एक रामलीला के आयोजन से कलाकारों से लेकर छोटे-छोटे कारीगर भी जुड़े रहते हैं। रामलीला होगी या नहीं, इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसीलिए कलाकारों का भी चयन नहीं किया गया है।
TTI News
Your Own Network
CONTACT : +91 9412277500
ERROR : -> Operation not permitted

