ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा के नौहझील में पुलिस पर हमला

Subscribe






Share




  • States News

Rocky Gupta TTI News

Mathura 20 April 2021

मथुरा के थाना नौहझील के गाँव मुड़लिया में ग्रामीणों ने उस समय पुलिस पर हमला बोल दिया जब पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नं 5 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहा आर एल डी प्रत्याशी सोनू प्रधान खुले में टेंट लगाकर लोगो को दावत दे अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहा है । सूचना मिलने के साथ ही इंस्पेक्टर नौहझील लोकेश भाटी अपने हमराहो के साथ मौके पर पहुँच गए । बताया जा रहा है कि पहले तो सोनू चौधरी व उसके समर्थकों की पहले तो पुलिस से कहन सुनन हुई और बाद में समर्थकों ने पुलिस कर्मियों की संख्या कम देखते हुए मौके पर पथराव कर दिया । पथराव होते ही मौके पर भगदड़ मच गई और समर्थकों द्वारा किये वाये हमले में इंस्पेक्टर सहित उनके हमराह चुटैल हो गए । एकाएक हुए हमले के दौरान पुलिसकर्मियों ने वहाँ से भागकर जान बचाई ओर बाद में सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँची asp के नेतृत्व में गांव में अब आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है । वही घटना की जानकारी होने पर एसएसपी गौरव ग्रोबर भी मौके के लिए रवाना हो गए है और बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया है और घटना के अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे उनकी गिरफ्तारी के।प्रयास कर रही है ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर