आज 9 दिसंबर 2020 का राशिफल

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

मेष राशि - आज के दिन किस्मत आपका पूरी तरह से साथ दे रही है, बहुत समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

 

वृषभ  राशि - पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा, पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा, मन में खुशियां एवं उत्साह बना रहेगा।

मिथुन राशि - परिवार के साथ समय बहुत अच्छा बीतेगा, धन खर्च से जुड़ी चिंता पहले से कम होगी, पारिवारिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए श्रेष्ठ है।

कर्क राशि - आगे बढ़ने के प्रयास सफल होंगे, छोटी यात्राएं करना संभव है, कई कार्य अपके असफल होंगे लेकिन भविष्य उज्जवल होने के योग हैं।

सिंह राशि - इस समय धैर्य एवं संतुलन बनाए रखें, जीवन में आगे बढ़ने के लिए जल्दबाज़ी में कोई फैसला ना लें, पैसे के लेन-देन के लिए दिन अच्छा है।

कन्या राशि - इस समय आपको किसी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही पूर्व में की गई मेहनत का भी आपको मन के मुताबिक नतीजा नहीं मिलेगा।

तुला राशि - आपकी पारिवारिक स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा, आप अपने आपको कहीं उलझा हुआ महसूस करेंगे, किसी बंधन में जकड़ने से तनाव होगा।

वृश्चिक राशि - भविष्य से जुड़े तमाम काम आपके पूरे होंगे, यात्राओं से जुड़ा काम आपका पूरा होगा, भविष्य को लेकर आपकी नई योजनाएं फलीभूत होंगी।

धनु राशि - किसी कारणवश आप आंतरिक सोच में पड़ेंगे, अपने आप को समझना आपके लिए आज महत्वपूर्ण है, किसी बात को लेकर आप मन दुखी रहेगा।

मकर राशि - किसी भी काम में आप हिस्सा नहीं लेना चाहेंगे, कोई बात आपके मन में हावी हो सकती है, स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना बेहद आवश्यक है।

कुम्भ राशि - मानसिक तनाव आपको घेर सकता है, मन शांत होने पर अपनी भावनाओं पर थोड़ा ध्यान देंगे, पारिवारिक सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा।

मीन राशि - कोई महत्वपूर्ण चीज आपके हाथों से निकल सकती है, वाणी पर संयम बनाए रखें, संतान द्वारा सुख प्राप्त होने से प्रसन्नता मिलेगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर