उत्तर प्रदेश : वृंदावन के गुरुकुल में 8 बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वाले को आज सुनाई गई सजा

Subscribe






Share




  • National News

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 5 नवंबर 2020

वृंदावन के गुरुकुल में 8 बच्चों के साथ दुष्कर्म के आरोपी साधु वेशधारी दुष्कर्मी देवाशीष को कोर्ट ने आज 7 साल के कारावास और ₹8000 के जुर्माने की सजा सुनाई है। मथुरा की फास्ट ट्रैक कोर्ट फर्स्ट की जज अपर जिला जज अंचल लवानिया ने यह फैसला सुनाया है। 

वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल के अनुसार यह घटना करीब 4 वर्ष पहले हुई थी, जिसका आरोपी हाईकोर्ट से मिली जमानत पर था, जिसे 29 अक्टूबर को दोषी करार दिए जाने के बाद हिरासत में लेकर जेल भेजे जाने के आदेश दिए गए थे। आज सजा के प्रश्न पर सुनवाई हुई और उसे 7 साल के कारावास एवं ₹8000 के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर