आज का विशेष जानकारी वाला पंचांग और राशिफल

Subscribe






Share




  • States News

आज का विशेष जानकारी वाला पंचांग और राशिफल, प्रस्तुति- विदुर पांडे

दिनाँक- 30/04/2024, मंगलवार

तिथि- षष्ठी 07:04     तक 

पक्ष- कृष्ण

नक्षत्र- उत्तराषाढा 28:08

योग- साध्य 22:22

करण- विष्टि भद्र 18:28

वार- मंगलवार

माह- वैशाख

चन्द्र राशि- धनु 10:35

चन्द्र राशि- मकर

सूर्य राशि- मेष

ऋतु- ग्रीष्म

अयन- उत्तरायन 

संवत्सर- कालयुक्त

विक्रम संवत- 2081 

कानपुर 

सूर्योदय- 05:32

सूर्यास्त- 18:39

 

शुभा$शुभ मुहूर्त-

राहू काल 15:24 - 17:03 (अशुभ)

अभिजित 11:40 - 12:33 (शुभ)

 

चोघडिया, दिन

रोग 05:32 - 07:21 (अशुभ)

उद्वेग 07:21 - 08:59 (अशुभ)

चर 08:59 - 10:38 (शुभ)

लाभ 10:38 - 12:17 (शुभ)

अमृत 12:17 - 13:55 (शुभ)

काल 13:55 - 15:34 (अशुभ)

शुभ 15:34 - 17:13 (शुभ)

रोग 17:13 - 18:39 (अशुभ)

 

चोघडिया, रात

काल 18:39 - 20:12 (अशुभ)

लाभ 20:12 - 21:34 (शुभ)

उद्वेग 21:34 - 22:55 (अशुभ)

शुभ 22:55 - 24:16* (शुभ)

अमृत 24:16* - 25:37* (शुभ)

चर 25:37* - 26:59* (शुभ)

रोग 26:59* - 28:20* (अशुभ)

काल 28:20* - 29:41* (अशुभ)

 

दिशा शूल ज्ञान- उत्तर

परिहार- आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो  घी अथवा गुड खाके यात्रा कर सकते है।

इस मंत्र का उच्चारण करें-

शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च।

भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय:।।

 

अग्नि वास ज्ञान-

यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,

चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु।

दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,

नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्

नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत्।।

 

15 + 6 + 3 + 1 = 25 ÷ 4 = 1 शेष

पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

 

शिव वास एवं फल-

21 + 21 + 5 = 47 ÷ 7 =  4एल5 शेष

 

ज्ञानवेलायां = कष्ट कारक

 

भद्रा वास एवं फल-

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।

मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

 

07:05 से सांय 18:25

पाताल लोक =धनलाभ कारक

 

विशेष जानकारी-

*सप्तमी क्षय 

*गुरु अर्जुनदेव जयंती 

 

दैनिक राशिफल-

मेष-

दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

वृष-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।

मिथुन-

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।

कर्क-

दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह-

मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।

कन्या-

परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।

तुला-

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।

वृश्चिक-

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय।

धनु-

किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।

मकर-

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।

कुंभ-

भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मीन-

जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर