उत्तर प्रदेश, आगरा : फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ का आयोजन, रेलवे अधिकारी, खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने लगाई दौड़

Subscribe






Share




  • National News

फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ का आयोजन।

15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेंगे आयोजन।

रेलवे के द्वारा आयोजित की गई फिट इंडिया फ्रीडम दौड़।

रेलवे अधिकारी, खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने लगाई दौड़।

 

राकेश कन्नौजिया

आगरा 22 अगस्त 2020

 

फिट इंडिया फ्रीडम का आयोजन स्वतंत्र दिवस 15 अगस्त से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल के द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से दौड़ की शुरुआत हुई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्डी पूनम यादव और मंडल रेल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव  ने हरी झंडी दिखाकर फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ का शुभारंभ किया।

फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ में रेलवे अधिकारी कर्मचारी और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने दौड़ लगाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया कोरोना संकटकाल में रहना बेहद आवश्यक है। फिट इंडिया फ्रीडम में हिस्सा लेने वालों का कहना था कोरोना संकटकाल में हर व्यक्ति को फिट रहना बेहद जरूरी है।

जीवन का सबसे बड़ा मूल मंत्र फिट रहना है यदि आप फिट रहेंगे, हर संकट से मुकाबला कर सकते हैं यही वजह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोगों को फिट रहने का संदेश लगातार दिया जा रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर