भाजपा के संगठन मंत्री के दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों के इस्तीफे

Subscribe






Share




  • States News

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 31 अक्टूबर 2020

भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री सुनील बंसल के मथुरा दौरे के दौरान महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की कार्यशैली को लेकर पार्टी में असंतोष दिखाई दे रहा है जिसके चलते पार्टी के धौली प्याऊ मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता और उनकी पूरी कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया है बताया गया है कि महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की कार्यशैली को लेकर यह लोग खफा हैं और इनका कहना है कि उनके द्वारा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की कोई सुनवाई नहीं की जाती है इसलिए वे अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। 

बताया गया है कि श्री बंसल की श्री अग्रवाल से रिश्तेदारी है इसलिए उनके संबंध में कोई बात कही जाती है तो श्री बंसल द्वारा कोई उस पर गौर नहीं किया जा रहा है। इसलिए उनमें रोष व्याप्त है और वे अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके अलावा आज होने वाला उनका प्रशिक्षण वर्ग भी उनके द्वारा स्थगित कर दिया गया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर