उत्तर प्रदेश, मथुरा : निरीह जीवों की निरंतर सेवा

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 24 अगस्त 2020

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा मथुरा के जिलामंत्री पुष्पेन्द्र सिंह सिकरवार के द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मथुरा-वृंदावन में बेजुबान गायों और बंदरों को केले खिलाए।

इस अवसर पर पुष्पेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि बेजुबान गाय और बंदरों की जनसेवा कार्य लॉकडाउन के समय से लगातार की जा रही है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों आम जनमानस की सहायता हेतु कोविड-19 कोरोना महामारी के समय में आगे आने की जरूरत है।

वहीं अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलामंत्री पुष्पेन्द्र सिंह सिकरवार निरीह जीवों की निरंतर सेवा कर बेहद पुनीत कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर अनुज शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, गोविन्द शर्मा ,जतिन भटिया, सचिन आदि लोग मौजूद रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर