गोवर्धन में अलवर मथुरा मार्ग पर किसानों का प्रदर्शन, किसान बिल के विरोध में किसानों प्रदर्शन

Subscribe






Share




  • National News

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़

गोवर्धन मथुरा 8 दिसंबर 2020। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के आह्वान पर किसान बिल के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ गोवर्धन में अलवर मथुरा मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को थाना पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। 

केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान विरोधी कानूनों के विरोध में मंगलवार को भारत बंद के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने गोवर्धन सोंख अड्डा मथुरा अलवर मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वेदवीर चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि केंद्र में बैठी गूंगी बेहरी सरकार ने किसान विरोधी बिल पास कर उद्योगपतियों को लाभ दिया है।

किसानों का उत्तपीड़न बर्दास्त नही होगा। किसानों के भारत बंद के आवाहन पर देश भर में किसान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। किसान विरोधी बिल वापस नही लिया गया तो किसान आंदोलन जारी रहेगा। वेदवीर ने कहा कि  पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर किसानों को गिरफ्तार कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। पुलिस ने अमित पाठक, वेदवीर सिंह, योगेश कुंतल, लक्ष्मण चौधरी, कपूर सिंह, हरबीर चौधरी, सुनील, ऋषि पाल, रामू कृष्णवीर सिंह, सत्यभान पहलवान को हिरासत में लिया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर