मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला : मंदिर को गंगाजल से धोकर किया पवित्र, शुद्धिकरण के लिए किया हवन यज्ञ
- 6 years ago
- 5862 views
Subscribe
Share
- National News
रॉकी गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 2 नवंबर 2020
29 अक्टूबर को नंद बाबा मंदिर परिसर में फैजल खान और चांद मोहम्मद द्वारा नमाज पढ़ी गई और 2 नवंबर को उनके इस कृत्य के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
मामला संज्ञान में आते ही मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने थाना बरसाना में एक तहरीर देकर फैजल खान चांद मोहम्मद नीलेश गुप्ता और आलोक रतन के खिलाफ हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने, धार्मिक उन्माद फैलाने व सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
तहरीर में यह आरोप भी लगाया गया है कि कहीं किसी साजिश के तहत उन्होंने यह कृत्य तो नहीं किया और इस कृत्य के जरिए विदेशों से फंड इकट्ठा करना इनका मकसद रहा हो।
अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसी के साथ सोमवार की सुबह मंदिर के सेवायत गोस्वामी उन्हें पहले मंदिर को गंगाजल और यमुना जल से धोकर पवित्र किया और मंदिर के शुद्धिकरण के लिए विधि विधान से हवन यज्ञ भी किया।

