उत्तर प्रदेश : पूर्वमंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र ने थामा बीजेपी का दामन

Subscribe






Share




  • National News

लखनऊ 1 अक्टूबर 2020

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय (हाथरस), अरुण मल्होत्रा (जालौन) व सेवानिवृत्त डीआईजी कृपाशंकर सिंह (जौनपुर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों व भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर आज सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। श्री सिंह ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की विचाराधारा के प्रति समर्पण व अनुशासन के आधार पर पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यानाथ जी देश व प्रदेश की जनता के हितों व जनकल्याण के लिए दिन रात कार्य कर रहे है। उसी राह पर चलते हुए आप सब भी पार्टी के विचारों के साथ अपने क्षेत्र के विकास व गरीबों, शोषितों, वंचितों, पीड़ितों, दलितों, आदिवासियों सहित समाज के हर जरूरतमंद की सेवा करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह भी उपस्थित रहें।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर