उत्तर प्रदेश, मथुरा : महावन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी किशन गिरफ्तार
- 6 years ago
- 5728 views
Subscribe
Share
- States News
राकेश पचौरी
रॉकीगुप्ता
टीटीआई न्यूज़
महावन (मथुरा) 4 दिसंबर 2020
थाना महावन पुलिस ने महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी किशन को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
आपको बता दें कि 1 दिसम्बर को महावन कस्बे की रहने वाली शीला देवी की आरोपी किशन के द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते गांव नगला खेमा रोड पर गोली मार दी गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका की सास के द्वारा महावन थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें तीन नामजद एक अज्ञात था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आए दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज चुकी है और वांछित मुख्य आरोपी मुख्य आरोपी किशन पुत्र डालचंद निवासी व्यापारियांन मोहल्ला महावन की तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज मुखबिर की सूचना पर महावन पुलिस ने गांव लोहवन के समीप से गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर मुख्य आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।



