उत्तर प्रदेश, मथुरा : वृंदावन गैंगरेप केस की मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 12 सितंबर 2020

आज दिनांक 12.09.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा व प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन के निकट पर्यवेक्षण में अपराधों की रोकथाम हेतु वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान महिला को प्रेम धाम होटल वृन्दावन में लाकर दिनांक 04.09.2020 की रात्रि में सामूहिक बलात्कार करने वाले अभियुक्तों की मुख्य षडयन्त्रकारी महिला अभियुक्ता श्रीमती सुनीता सिंह उर्फ प्रिया ठाकुर पत्नी विजय सिंह नि0 भरतपुर रोड तारसी अशोका इण्टर नेशनल स्कूल के पास थाना हाईवे मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादिया / पीड़िता द्वारा दिनांक 05.09.2020 को थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 530/2020 धारा 376डी,506,34 भादवि बनाम 1. ओमप्रकाश पुत्र रामप्रकाश नि0 उसपार थाना हाईवे जनपद मथुरा 2. मोनू पुत्र ईश्वरीया निवासी तरौली जनूबी थाना छाता जनपद मथुरा 

3. रामेश्वर पुत्र तेजाराम नि0 भदाल इच्छा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा व 2-3 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । नामजद अभियुक्तगण ओमप्रकाश, मोनू व रामेश्वर को दिनांक 06.09.2020 को अन्तर्गत धारा 376डी., 506, 34 भादवि में तथा प्रकाश में आये अभियुक्तगण 

1. अजय पुत्र विजेन्द्र नि0 बडी आटस थाना वृन्दावन मथुरा 

2. राकेश उर्फ प्रधान पुत्र सुबह सिंह नि0 बडी आटस थाना वृन्दावन मथुरा को दिनांक 08.09.2020 को धारा 376डी,120बी. भादवि के अन्तर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। महिला अभियुक्ता को जेल भेजा जा रहा है । 

 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त -

श्रीमती सुनीता सिंह उर्फ प्रिया ठाकुर पत्नी श्री विजय सिंह नि0 भरतपुर रोड तारसी अशोका इण्टर नेशनल स्कूल के पास थाना हाइवे मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्ता श्रीमती सुनीता सिंह उर्फ प्रिया ठाकुर उपरोक्त –

1. मु0अ0सं0 530/2020 धारा 376डी,506,34,120बी. भादवि थाना वृन्दावन मथुरा

 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1 .प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार थाना वृन्दावन मथुरा

2. उ0नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी अध्धा थाना वृन्दावन मथुरा

3. उ0नि0 ललित शर्मा चौकी प्रभारी रमणरेती थाना वृन्दावन मथुरा

4. म0उ0नि0 श्रीमती रीतू थाना वृन्दावन मथुरा

5. का0 2032 मोहित धामा थाना वृन्दावन मथुरा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर