उत्तर प्रदेश, मथुरा : वृंदावन के विद्यार्थियों ने देखे यमुना मिशन के कार्य स्थल

Subscribe






Share




  • States News

 रश्मि शर्मा 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 18 दिसंबर 2020

प्रकृति एवं पर्यावरण का महत्व समझने के लिये आज सत्या देवी गर्ग सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वृन्दावन के विद्यार्थियों ने यमुना मिशन के कार्यस्थलों पर जाकर देखा। विद्यार्थियों का यह भ्रमण,भतरोंन बिहारी मंदिर से आरंभ हुआ। उसके बाद अक्रूर घाट के समीप बनी वृन्दा झील पर सभी विद्यार्थियों ने अनार के वृक्ष लगाये और यमुना पथ पर लगे वृक्षों की हरीतिमा देखकर अत्यंत प्रभावित हुए।मथुरा का सबसे बड़ा मसानी नाला जिसमें प्रतिदिन लगभग दो करोड़ लीटर विषाक्त जल आता है, इस विषाक्तता को यमुना मिशन किस प्रकार से बालू शोधन से शोधित कर रहा है, यह भी बच्चों ने देखा और जाना।

तुलसी वन पर यमुना मिशन द्वारा बच्चों के लिए एक अनुभव कथन प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने गऊ घाट पर बने संत पथ, यमुना उपवन एवं महिला उपवन को भी देखा एवं आत्मविभोर हो उठे तथा सभी विद्यार्थियों ने यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर यमुना मिशन कार्यकर्ता, रश्मि शर्मा, रूपेश चौधरी, राज चौधरी, गजेंद्र सिंह, पिंकी, प्रहलाद सिंह द्वारा  प्रधानाचार्य  श्री नरेन्द्र शर्मा जी एवं समस्त अध्यापक, अध्यापिकाओं का पटका पहना कर स्वागत किया गया तथा श्री अरुण शर्मा जी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर