उत्तर प्रदेश, कानपुर : नहीं रहे सीमेंट ऑफ किंग, उद्योग जगत में फैली शोक की लहर

Subscribe






Share




  • National News

दिव्यांजली पाण्डेय

टीटीआई न्यूज़

कानपुर 13 अगस्त 32020

 

जेके समूह परिवार का शहर में एक अलग ही मुकाम और नाम है वहीं गुरुवार का दिन जेके परिवार के लिए दुखो का पहाड़ लेकर आया।

जहां मशहूर उद्योगपति जेके सीमेंट के सीईओ यदुपति सिंघानिया जिनका सिंगापुर में लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया निधन की सूचना मिलते ही पूरे उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है यदुपति सिंघानिया काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें इलाज के लिए कुछ दिन पहले ही परिजनों ने सिंगापुर में भर्ती कराया था। आपको बता दें कि सिंघानिया परिवार उद्योग जगत में बहुत ही बड़ा नाम है। 65 वर्षीय यदुपति सिंहानिया वर्ष 2004 में जेके सीमेंट के सीईओ बने जहां उन्हें सीमेंट के क्षेत्र में बेस्ट सीईओ का अवार्ड भी मिला था।

देश के 100 सीईओ में 28 वां स्थान हासिल किया था। उनके कुशल नेतृत्व की बदौलत जेके सीमेंट नई बुलंदियों को छू रहा है। वही यदुपति सिंघानिया को किंग्स ऑफ सीमेंट के नाम से भी जाना जाता है। वे यूपीसीए के डायरेक्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है। आज उनके निधन की सूचना पर पूरा उद्योग जगत गमगीन है। उद्योग जगत के लिए यह बहुत बड़ा झटका है।

उनके चाहने वाले निधन की सूचना के बाद से दुखी है उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे है। और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना कर रहा है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर