बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे ने शादी के 13 दिन बाद पति के खिलाफ मारपीट का मामला कराया दर्ज, आरोपी पति गिरफ्तार
- 6 years ago
- 7830 views
Subscribe
Share
- National News
पणजी (गोवा) 28 सितम्बर 2020
बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे ने मंगलवार को गोवा के कानाकोना पुलिस थाने में अपने पति सैम अहमद के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद सैम अहमद को मंगलवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया।
पूनम ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज करायी थी। एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी जहां पांडे एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। पूनम पांडे ने इसी साल 10 सितंबर को अपने व्बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से गुपचुप तरीके से शादी की थी।
सीक्रेट शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था,"अगले सात जन्मों तक तुम्हारे साथ रहकर खुशी होगी।



