उत्तर प्रदेश, मथुरा : चौमुहां में किसान यूनियन ने तय की संघर्ष की रणनीति

Subscribe






Share




  • States News

विक्रम सैनी

चौमुहां 23 अगस्त 2020

 

भारतीय किसान यूनियन (भानु) की जैंत-शेरगढ़ रोड स्थित कार्यालय पर सोशल डिस्टेसिंग के साथ हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रशसान से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को प्रोन्नत किया गया।

इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए किसान समस्याओं को लेकर आगामी रणनीति तैयार की। संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा. किरणपाल सिंह ने कई पदाधिकारियों को प्रोन्नत किया एवं कुछ नए कार्यकर्ताओं को भी नियुक्ति पत्र देकर संगठन के साथ जोड़ा। योगी ठाकुर को जिला प्रभारी, डॉ. जयवीर सिंह जादौन को प्रदेश उपाध्यक्ष, सतीश तोमर को राष्ट्रीय सह-आईटी प्रभारी पद पर प्रोन्नत किया गया।

शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. यशवीर सिंह राघव ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति जिम्मेदार रहने की शपथ दिलाई। राहुल राजपूत, अरुण चौहान, विष्णु सिसौदिया, दिनेश तरकर आदि मौजूद थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर