उत्तर प्रदेश, मथुरा : छाता में जिलाध्यक्ष समेत अनेक सपाई गिरफ्तार, भाजपा सरकार किसान विरोधी : लोकमणि

Subscribe






Share




  • States News

श्वेतांक शर्मा

टीटीआई न्यूज़ 

छाता (मथुरा) 21 सितंबर 2020

सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जनपद के प्रत्येक तहसील मुख्यालयों पर धरना एवं प्रदर्शन किया गया। सपा  के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन पहले से ही मुस्तैद रहा। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन को स्थानीय प्रशासन ने सोमवार तड़के उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया और उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन से मिलने पहुंचे उप जिलाधिकारी छाता हनुमान प्रसाद मौर्य एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता जगदीश कालीरमन ने उनसे बातचीत की, जिसके बाद उन्हें उनके आवास से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकालने तथा तहसील मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना एवं प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी गई।

प्रशासनिक अधिकारियों से धरना एवं प्रदर्शन की हरी झंडी मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए छाता तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार पर किसान, मजदूर एवं बेरोजगार युवाओं के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। 

धरना प्रदर्शन के बाद सपा जिलाध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी छाता हनुमान प्रसाद मौर्य को सौंपा। इस धरना प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने बताया। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन पर अपनी अभिव्यक्ति की आजादी के हनन का भी आरोप लगाते हुए उन्हें अपने घर में ही नजरबंद किए जाने की बात भी कही।

वहीं ज्ञापन लेने के बाद उप जिलाधिकारी छाता हनुमान प्रसाद मौर्य जानकारी देते हुए बताया कि उचित माध्यम से यह ज्ञापन राज्यपाल महोदया तक पहुंचा दिया जाएगा। वहीं उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष को उनके घर में नजरबंद किए जाने की बात को सिरे से खारिज किया। 

उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपे जाने के बाद सपा कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय से अपने गंतव्य को रवाना हो रहे थे कि तभी छाता पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और पकड़े गए सपा कार्यकर्ताओं को जीप में भरकर अपने साथ ले गई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर