ब्रेकिंग न्यूज़ : वृंदावन में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 30 दिसंबर 2020

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नव वर्ष के अवसर पर ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए वृन्दावन मथुरा में लाखों की संख्या में दर्शनार्थी एवं श्रद्धालु आएंगे। पुलिस अधीक्षक यातायात कमल किशोर के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दिनाँक 31-12-2020 से दिनाँक 02-01-2021 तक वृन्दावन मथुरा की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से संचालित होगी :--- 

 

     प्रतिबंधित मार्ग

 

1- छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा। 

2- मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।

3- पानी गांव से वृन्दावन मार्ग पर पानी गाँव पुल से वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।

 

   पार्किंग व्यवस्था

युमना एक्सप्रेस- वे से वृन्दावन आने वाहन निम्न पार्किंग स्थलों में पार्क होंगे---

1. पानी गांव पशु पैठ (बड़े वाहन बस, ट्रैक्टर इत्यादि)

2. पानी घाट तिराहा पार्किंग

3. मंडी पार्किंग 

4. दारुक पार्किंग

5. TFC मैदान पार्किंग 

 

       मथुरा की ओर से वृन्दावन को आने वाहन निम्नलिखित पार्किंग स्थलों पर पार्क होंगे---

1. दारुक पार्किंग 

2. TFC मैदान पार्किंग

3. चौहान पार्किंग

4. मंडी पार्किंग

 

         NH2  छटीकरा से वृन्दावन आने वाले वाहन निम्नलिखित पार्किंग स्थलों पर पार्क होगें---

1. माता वैष्णों देवी मंदिर के सामने पार्किंग -प्रथम (बड़े वाहन)

2. माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग- द्वतीय (बड़े वाहन)

3. रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन) 

4. मल्टीलेबल पार्किंग (छोटे वाहन)

5. अन्नपूर्णा पार्किंग (छोटे वाहन)

5. प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग

6. हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग

      ई-रिक्शा स्टैंड

1. अटल्ला चुंगी के पास बासुदेव पार्किंग

2. जादोन पार्किंग

       

          डायवर्जन

1. यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन होते हुए NH2 को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस वे से राया कट से उतर कर लक्ष्मी नगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए संचालित होंगे।

2. इसी प्रकार NH2 छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे की ओर संचालित  होंगें ।

3. गोकुल रेस्टोरेंट से सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन टाऊनशिप से गोकुल बैराज लक्ष्मी नगर होकर संचालित होंगे।

नोट-

वृन्दावन में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिर्फ ई-रिक्शा का संचालन होगा।

बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को प्रतिबंधों से मुक्त रखा जायेगा।

स्थानीय नागरिकों से निवेदन है कि चार पहिया वाहनों का उपयोग कम से कम करें।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर