उत्तर प्रदेश, मथुरा : चौमुहां में पंचायत चुनाव की तैयारियां

Subscribe






Share




  • States News

आगामी पंचायत चुनावों के लेकर वोटर लिस्ट का होना है पुनरीक्षण।

1 अक्टूबर से 29 दिसम्बर तक ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा अभियान।

विक्रम सैनी

चौमुहां (मथुरा) 4 अक्टूबर 2020 

विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर वोटर लिस्ट  पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। विकास खण्ड चौमुहां में 41 ग्राम पंचायतों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य होना है। एडीओ पंचायत विनोद कुमार असोल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 41 ग्राम पंचायतों में से 31 ग्राम पंचायत छाता तहसील के अंतर्गत आती हैं और 10 ग्राम पंचायत गोवर्धन तहसील की हैं। कुल मिलाकर सभी 41 ग्राम पंचायते चौमुहां विकास खंड के क्षेत्र में आती हैं। ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि 41 ग्राम पंचायतों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण  कार्य में 48 बीएलओ लगाएं गए हैं। जो घर-घर जाकर वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्य करेगें। ग्राम विकास अधिकारी तुलाराम कुशवाहा ने बताया कि यह कार्य 1 अक्टूबर से 29 दिसम्बर तक चलेगा। इसमें जिन वोटरों के वोटर लिस्ट में नाम गलत हैं उनमें सुधार हो सकेगा,मृतकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे,काफी समय से बाहर दूसरी जगहों पर निवास कर रहे व्यक्ति जिनके दोनों जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम हैं उनके नाम भी लिस्ट से हटाएं जाएंगे, तथा 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे। शनिवार को विकास खंड कार्यालय पर इसके लिए जिला प्रशासन से प्राप्त सभी जरूरी स्टेनरी बीएलओ को उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत विनोद कुमार असोल,ग्राम विकास अधिकारी तुलाराम कुशवाहा, ग्राम विकास अधिकारी सुभाष चंद,ग्राम विकास अधिकारी हरवेंद्र सिंह के साथ कसर्यालय सहायक राजवीर सिंह, किशन सिंह मौजूद रहें।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर