ब्रेकिंग न्यूज़ - यमुना एक्सप्रेस-वे का टोल फ्री
- 6 years ago
- 11541 views
Subscribe
Share
- States News
रॉकी गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 12 दिसंबर 2020
भारत सरकार द्वारा बनाये गए कृषि बिल के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन और आंदोलन के दौरान आज मथुरा मैं थाना मांट इलाके मे यमुना एक्सप्रेस वे पर जाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया जिसमें मथुरा के किसानों ने टोल प्लाजा को लगभग आधा घंटे तक टोल को टैक्स फ्री कर दिया।
जिससे वाहनों को बिना टैक्स दिए ही निकालकर अपना आंदोलन किया और जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को लगी तो वहां मौजुद पुलिस ने आन्दोलन कारी किसानों को हिरासत में ले लिया जिन्हें गाड़ियों मैं बिठाकर पुलिस चौकी ले जाया गया जिसमे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर सहित तीन दर्जन किसान सामिल थे जिन्हें हिरासत मैं लिया गया है। जहां उन्होंने बताया कि हमारे नेता और पदाधिकारियों को कल से ही पुलिस ने नजर बंद कर दिया है और निकलने नही दिया गया।

