उत्तर प्रदेश : देश के स्वच्छ शहरों में आगरा ने प्राप्त किया 16वां स्थान, नगर निगम में मनाया गया जश्न
- 6 years ago
- 5518 views
Subscribe
Share
- National News
ममता भारद्वाज
टीटीआई न्यूज़
आगरा 20 अगस्त 2020
आज स्वच्छता सर्वेक्षण के घोषित हुए परिणाम में आगरा ने ऊंची छलांग लगाई है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में आगरा ने पूरे देश के स्वच्छ शहरों में 16वां स्थान प्राप्त किया है।
इससे पहले 2019 में आगरा स्वच्छता सर्वेक्षण में 85वें स्थान पर था। स्वच्छता सर्वे में ऊंची छलांग लगाकर 16वें पायदान पर आने से निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी की लहर है तो शहरवासी भी काफी उत्साहित है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में आगरा दूसरे स्थान पर आया है। आगरा नगर निगम में इसको लेकर जश्न मनाया गया।
पटाख़े ढोल की थाप पर लोग थिरकते बहुये नजर आए, आगरा मेयर नवीन जैन ने सभी शहर बासियों को बधाई भी दी।
TTI News
Your Own Network
CONTACT : +91 9412277500
ERROR : -> Operation not permitted

