ब्रेकिंग न्यूज़ : मथुरा के एसएसपी रह चुके अशोक कुमार होंगे उत्तराखंड के नए डीजीपी

Subscribe






Share




  • States News

योगेश खत्री

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 21 नवंबर 2020

आज से करीब दो दशक पूर्व मथुरा के कप्तान रह चुके अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी होंगे।

आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार उत्तराखंड के अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। वह 30 नवंबर को रिटायर हो रहे वर्तमान पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की जगह लेंगे।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं। 1989 बैच के अशोक कुमार वर्तमान में महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

वे मथुरा में तब कप्तान थे, जब यहां पर भूतेश्वर स्थित श्रीजी बाबा आश्रम के सामने वाले भूखंड को लेकर बवाल हो गया था। उन्होंने थाना गोविंद नगर क्षेत्र के डीग गेट चौराहे पर हुए दंगे के दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व किया था। उस समय के मथुरा के सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह आजकल बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हैं। यहां हुए बवाल के बाद तत्कालीन आईजी जोन एके मित्रा को गोविंद नगर थाने पर आकर कैंप करना पड़ा था। उस समय कानपुर जोन में 14 जिले आते थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर