उत्तर प्रदेश, मथुरा : बरसाना में 2 सगे किशोर भाइयों को सांप ने काटा, हालत गंभीर, आगरा रैफर

Subscribe






Share




  • Crime

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 20 सितंबर 2020

जनपद के थाना बरसाना क्षेत्र के गांव मानपुर में आज सुबह 2 सगे किशोर भाइयों को सांप ने डस लिया जिन्हें गंभीर अवस्था में आगरा रैफर किया गया है।

बताया गया है कि 15 वर्षीय गौरव और 12 वर्षीय अर्जुन को आज सुबह घर पर सांप ने डंस लिया, जिससे अचेत होने पर परिजन उन्हें प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। प्राइवेट डॉक्टर ने जब हाथ खड़े कर दिए तो परिजन दोनों किशोरों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन जिला अस्पताल में भी उन्हें उपचार नहीं मिला। दोनों सगे किशोर भाइयों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से आगरा के लिए रैफर कर दिया गया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर