उत्तर प्रदेश, मथुरा : नेशनल हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

Subscribe






Share




  • States News

अंकित शर्मा

मथुरा 26 अक्टूबर 2020

थाना वृन्दावन क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। गाँव जैंत के भरतिया कट पर युवक लहूलुहान हालत में बीच सड़क पर पड़ा रहा लेकिन किसी ने उसे नहीं उठाने की जहमत नहीं की बल्कि लोग वीडियो बनाते रहे जबतक पुलिस पहुंचती तब तक युवक ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । 

जानकारी के मुताबिक चौकी जैंत क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर गाँव जैंत के समीप गलत दिशा में चल रहे एक ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को न सिर्फ जोरदार टक्कर मारी बल्कि बाइक सवार युवक को कुचलते हुए ट्रैक्टर को भगा ले गया । घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई लेकिन भीड़ में से किसी भी शख्स ने घायल पड़े युवक को उठाने का साहस नहीं दिखाया उल्टा उसका वीडियो उतारने लगे। भीड़ से किसी भले शख्स ने पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही चौकी जैंत इंचार्ज अरविंद सिंह घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने मृत युवक के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । चौकी जैंत पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी हुई हैं। अभी तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है । मृत युवक जिस बाइक पर सवार था उसका नंबर UP75- AH- 1622 है मृतक के पास एक खाकी रंग का बैग भी मौजूद था । किसी को जानकारी हो तो चौकी जैंत पर संपर्क कर सकता है जिससे मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिल सके ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500



ERROR : -> Operation not permitted