उत्तर प्रदेश : मथुरा में फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, निकले 17 और मरीज

Subscribe






Share




  • States News

उत्तर प्रदेश : मथुरा में फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, निकले 17 और मरीज

 

 

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 31 जुलाई 2020

जनपद में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है आज फिर 17 नए केस निकले हैं, जिन का आधिकारिक अपडेट आना अभी शेष है।

 

एक केस मथुरा शहर के कृष्णा नगर के हरी नगर में निकला है। 

 

एक पॉजिटिव कैलाश नगर में और पाया गया है। 

 

डैंपियर नगर में भी एक पॉजिटिव और निकला है। 

 

सिविल लाइंस स्थित बृज गंगा अपार्टमेंट के एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है। 

 

आनंदवन की राज विहार कॉलोनी में भी पॉजिटिव पाया गया है। 

 

चंद्रलोक कॉलोनी के भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

 

वृंदावन के भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

 

एक मेडिकल कॉलेज के 5 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। 

 

फरह में दो और वहीं के फतेहा में एक पॉजिटिव मरीज मिला है। 

 

छाता के सेही गांव में एक मरीज मिला है। 

 

शेरगढ़ और राया में भी एक-एक पॉजिटिव मिला है। 

 

इन सभी पॉजिटिव मामलों का आधिकारिक अपडेट आना अभी शेष है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर