आज का हिन्दू पंचांग

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

प्रस्तुति - रवींद्र कुमार राया/ऋषिकेश वाले

    रत्न एवं वास्तु विशेषज्ञ ज्योतिषी

⛅ दिनांक 31 अक्टूबर 2020

⛅ दिन - शनिवार

⛅ विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076) 

⛅ शक संवत - 1942

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - हेमंत

⛅ मास - अश्विन

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ तिथि - पूर्णिमा रात्रि 08:18 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

⛅ नक्षत्र - अश्विनी शाम 05:58 तक तत्पश्चात भरणी

⛅ योग - सिद्धि 01 नवम्बर प्रातः 04:27 तक तत्पश्चात व्यतिपात

⛅ राहुकाल - सुबह 09:32 से सुबह 10:57 तक

⛅ सूर्योदय - 06:41 

⛅ सूर्यास्त - 18:02 

⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु), नवान्न पूर्णिमा, कार्तिक स्नानारम्भ

 ???? विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

               ???? ~ हिन्दू पंचांग ~ ????

 

???? कार्तिक मास में स्नान की महिमा ????

???????? कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करने की बड़ी भारी महिमा है और ये स्नान तीर्थ स्नान के समान होता है l

???????? पूज्य बापूजी - Vadodara – Nov. 2007

           ???? ~ हिन्दू पंचांग ~ ????

 

???? व्यतिपात योग ????

???????? व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।

???????? वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।

???????? व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।

???? विशेष ~  01 नवम्बर 2020 रविवार को प्रातः 04:28 से 02 नवम्बर, सोमवार को प्रातः 05:19 तक (यानी 01 नवम्बर, रविवार को पूरा दिन) व्यतीपात योग है।

???????? कथा स्रोत - बडोदा २००८ में १२ नवम्बर को सुबह के दीक्षा सत्र में (स्वामी सुरेशानन्द जी के सत्संग से)

             ???? ~ हिन्दू पंचांग ~ ????

 

???? कार्तिक मास में जप ????

???????? कार्तिक मास में अपने गुरुदेव का सुमिरन करते हुए  जो "ॐ नमो नारायणाय" का जप करता है, उसे बहुत पुण्य होता है |

???????? सुरेशनंदजी

             ???? ~ हिन्दू पंचांग ~ ????

 

???? कार्तिक मास ????

???????? स्कंद पुराण में लिखा है : ‘कार्तिक मास के समान कोई और मास नहीं हैं, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान दूसरा कोई तीर्थ नहीं है |’ – ( वैष्णव खण्ड, का.मा. : १.३६-३७)

 

 

             ???? ~ हिन्दू पंचांग ~ ????

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर