Breaking News : मथुरा में यह क्या हो रहा है? दोपहर में 3 हत्याओं का खुलासा, देर शाम मिली महिला की लाश

Subscribe






Share




  • Crime

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 19 नवंबर 2020

मथुरा में उच्च पुलिस अधिकारियों के परिश्रमशील होने के बावजूद नित नई सनसनीखेज घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं, जिनसे जनमानस में भय व्याप्त हो रहा है।

कल दोपहर में 3 हत्याओं के खुलासे की जानकारी दी गई, रात होते-होते उसी तरह की एक और हत्या प्रकाश में आ गई। इस घटना में एक महिला की लाश मिली है, जो उसी तरह से लापता थी, जिस तरह से वे तीन लोग लापता थे, जिनकी लाशें मिली थीं और उनकी हत्याओं का खुलासा किया गया था।

थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली महिला का शव थाना हाईवे के आर्मी एरिया में एटीवी फैक्ट्री के समीप मिलने से सनसनी फैल गई। 

मृत महिला 40 वर्षीय मायावती बताई गई है। महिला के तीन छोटे बच्चे हैं। मृत महिला मायावती पत्नी चरन सिंह निवासी शक्तिधाम कॉलोनी औरंगाबाद की रहने वाली थी, जो 12 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे घर से सब्जी लेने टाउनशिप से मंडी चौराहे को निकली थी। लेकिन घर वापस नही पहुँची। परिवारीजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन महिला का पता न चलने पर परिवारीजनों ने थाना सदर बाजार में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। पीड़ित के भाई पवन चौधरी ने बताया कि उसकी बहन पढ़ी-लिखी शिक्षित महिला थी। लंबे समय से अपने परिवार में राजी खुशी रह रही थी।

मेरे द्वारा निरंतर अपनी बहन को खोजने हेतु पुलिस-प्रशासन से आग्रह किया जा रहा था। यदि पुलिस अपना काम जिम्मेदारी से करती तो आज मेरी बहन मेरे साथ होती। पुलिस की हीलाहवाली के चलते आज मेरी बहन का शव बरामद हुआ है। मेरी बहन के शव को जब मैंने आकर देखा तो उसका चेहरा जला हुआ है। मेरी बहन की हत्या की गई है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है। परिवारीजनों द्वारा मृत महिला की डैड बॉडी को काफी देर तक नहीं ले जाने दिया गया। घटना के कारणों का अभी कुछ पता नही चल सका है। इस खबर पर आगे भी हमारी नजर रहेगी। जैसे ही अपडेट मिलेगा, हम आपको देंगे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर