Breaking News मथुरा : मंदिर में नमाज पढ़ने वालों को नहीं मिली जमानत, 24 को फिर होगी सुनवाई
- 6 years ago
- 4347 views
Subscribe
Share
- States News
योगेश खत्री
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 20 नवंबर 2020
नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़कर धार्मिक वैमनस्यता फैलाने के आरोपी फैजल खान और मोहम्मद चाँद की जमानत याचिका पर अब 24 नवंबर को सुनवाई होगी।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 की अदालत में आज फैजल खान और मोहम्मद चाँद की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। विवेचक के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते कोर्ट में साक्ष्य नहीं प्रस्तुत नहीं हो पाए। कोर्ट से साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा गया। इसलिए अदालत ने याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तिथि नियत कर दी।
बरसाना थाना क्षेत्र के नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़कर धार्मिक उन्माद फैलाने के इन आरोपियों के पास से खुदाई खिदमतगार संस्था का फर्जी दस्तावेज लगाकर पुनर्गठन करने के सबूत भी मिले हैं। इनके विरुद्ध एजेंसी फंडिंग की जांच भी कर रही हैं। बताया गया कि फैजल खान नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में चले प्रदर्शन में भी शामिल रहा था।




