आरबीआई करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ रुपए की चोरी मामले में नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई

Subscribe






Share




  • National News

गुजरात: अहमदाबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा के आरबीआई करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ रुपए की चोरी के सनसनीखेज मामले में अब नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
  चोरी का खुलासा करीब चार महीने बाद ऑडिट के दौरान हुआ था। पुलिस के मुताबिक बैंक के जूनियर जॉइंट कस्टोडियन हर्षिद्ध कडियार ने दो कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की मदद से 500 रुपए के नोटों के 174 बंडल लोहे के बक्सों में भरकर कचरे के नाम पर बाहर निकलवा दिए।
  मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब तक 2.20 करोड़ रुपए बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने चोरी के पैसों से बंगला, दुकान, गाड़ी खरीदी और क्रिप्टो में निवेश भी किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर